Video: हरियाणा के बाद अब यूपी में रस्मों रिवाज के साथ कुत्ते-कुतिया की हुई शादी, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली टॉमी की बारात

Video: हरियाणा के बाद अब यूपी में रस्मों रिवाज के साथ कुत्ते-कुतिया की हुई शादी, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली टॉमी की बारात
X
आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी और आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। इस शादी में टॉमी दूल्हा बना है और जैली दुल्हन।

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जो दो इंसानों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। दोनों विवाहित शादी के बंधन में बंधकर साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे करते हैं। लेकिन आज के दौर में शादी की परिभाषा बदल गई है। आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी और आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

अलीगढ़ में कुत्ता-कुतिया की हुई शादी

यूपी के अलीगढ़ जिले में लोगों ने एक अनोखी शादी कराई है। यह शादी दो इंसानो के बीच नहीं बल्कि कुत्ता और कुतिया के बीच हुई है। इन दिनों यह शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखी शादी में टॉमी नाम का कुत्ता दूल्हा बना है और वहीं जैली नाम की कुतिया दुल्हन बनी है। दोनों पूर्ण रीति रिवाज के साथ सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।

पूरी बारात के साथ दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा टॉमी

इस शादी में टॉमी नाम का कुत्ता सुखरावली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का पालतू डॉगी है। टॉमी पूरी बारात सहित ढोल-नगाड़ों के साथ शादी के मंडप पर पहुंचा और जैली नाम की कुतिया जो कि अतरौली में टीकरी रायपुर निवासी डॉ. रामप्रकाश सिंह की पालतु कुत्तिया है, उससे शादी रचाई है। ढोल-नगाड़ों पर बाराती और घरातियों के साथ-साथ टॉमी और जैली भी थिरकते नजर आए। शादी में आए लोगों को देशी घी की दावत खिलाई गई। महिलाओं ने दोनों विवाहित जोड़े को जन्म-जन्म तक साथ रहने की आशीर्वाद भी दिया। तमाम लोगों ने शादी की शुभकामनाएं दीं।

मंत्रोच्चारण के साथ टॉमी-जैली ने लिए सात फेरे

टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के दिन तय की गई थी। इस दौरान शादी स्थल पर पहुंचते ही टॉम और जैली की ढोल की थाप पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों को तिलक लगाया गया। उसके बाद दोनों को शादी के मंडप में लाया गया। दुल्हा टॉमी आगे और उसके पीछे उसकी दुल्हन जैली के साथ शादी में आए लोग चलते नजर आए। मंडप में पहुंचने के बाद पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ टॉमी-जैली को सात फेरे दिलाए गए। टॉमी के मालिक दिनेश ने बताया कि इस शादी में करीब 50 हजार रुपए का खर्चा आया है।

Tags

Next Story