Nalanda News: बोर्ड एग्जाम में 500 लड़कियों के बीच अकेला पेपर देने आया लड़का, देखकर हुआ बेहोश

अभी तक आपने एग्जाम हॉल के अंदर स्टूडेंट्स को पेपर में अजीबोगरीब चीजें लिखते या नकल करते हुए देखा होगा। अब बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक 12वीं क्लास का छात्र एग्जाम हॉल में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर नर्वस हो गया। इसके बाद वो बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। बाद में, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
500 लड़कियों को देखकर हुआ बेहोश
दरअसल, बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मनीष शंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा देने सुंदरगढ़ में आया हुआ था। मनीष शंकर गणित का पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र (exam hall) पर तय समय पर पहुंच गया था। परन्तु वह अपनी सीट पर जाते-जाते ही बेहोश हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र पर 500 लड़कियों में वो अकेला लड़का था। यह बात जानकर वो घबरा गया और फिर बेहोश हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं नौबत यहां तक आ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जब छात्र के परिजनों से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि घबराहट की वजह से वो बेहोश हो गया था। उसे बुखार आया और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब छात्र परीक्षा केंद्र गया तब उसने देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ था, जिससे वो घबरा गया और उसे बुखार आ गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट हुए शामिल
बता दें 1 फरवरी से बिहार में हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बिहार में इसके लिए 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 18 हजार 227 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें से 6 लाख 36 हजार 432 लड़कियां और 6 लाख 81 हजार 795 लड़के हैं। इस बोर्ड परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS