Viral Video: चलती बाइक पर कपल को रोमांस करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Viral video: आज कल के युवाओं में चलती बाइक पर स्टंटबाजी का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। कभी कोई अकेले बाइक पर बैठ कर खतरनाक स्टंट करते नजर आता है, तो कभी अपने पार्टनर के साथ चलती बाइक पर रोमांस। इस तरह के वीडियो से सोशल मीडिया पर बौछार लगी पड़ी है। वैसे तो इन वीडियो पर अच्छी लाइक और कॉमेंट मिल जाते है, लेकिन इस तरह के स्टंट अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आंध्र प्रदेश से सामने आया है, जहां चलते बाइक पर एक जोड़े को रोमांस करते हुए दिखाया गया है। लड़का-लड़की चलती बाइक पर एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की उम्र ज्यादा नहीं है। लड़की स्कूली छात्रा प्रतीत हो रही है, उसने स्कूल का यूनिफॉर्म पहन रखा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के यह युवा जोड़े को तब गिरफ्तार किया गया, जब उनकी चलती मोटरसाइकिल पर गले मिलने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट रोड पर कथित तौर पर शूट किए गए वीडियो में 19 वर्षीय लड़की नजर आती हैं। 22 वर्षीय लड़के का नाम अजय कुमार बताया गया है। दोनों चलती बाइक पर गले लगाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले कि हम कुछ कहें, क्लिप यहां देखें:
విశాఖలో లవర్స్ ఓవర్ యాక్షన్. స్టీల్ ప్లాంట్ మెయిన్ రోడ్డుపై పట్టపగలు బరితెగింపు. హెల్మెట్ లేకుండా యువకుడు డ్రైవింగ్. కాలేజ్ యూనిఫామ్ ధరించి విద్యార్థిని వికృత చేష్టలు చూసి నివ్వెరపోయిన స్థానికులు. #AndhraPradesh #Visakhapatnam #Vizag pic.twitter.com/i2dGgHKElg
— Vizag News Man (@VizagNewsman) December 29, 2022
पुलिस ने जब्त की बाइक
युवा जोड़े के स्नेह का चरम सार्वजनिक प्रदर्शन एक अन्य यात्री द्वारा कैमरे में कैद किया गया। दोनों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया था और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 336, 279, 132 और 129 के तहत मामला दर्ज किया है। युगल के माता-पिता को तलब किया गया था।
विशाखापत्तनम पुलिस ने लोगों की दी नसीहत
पुलिस आयुक्त सीएच श्रीकांत ने प्रदेश वाषियों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी साथ ही कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए वाहन जब्ती सहित कठोर दंड की चेतावनी भी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS