Viral Video: मगरमच्छ को बड़े प्यार से मसाज देती दिखी लड़की, ये वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Viral Video: मगरमच्छ को बड़े प्यार से मसाज देती दिखी लड़की, ये वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
X
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Crocodile Viral Video: कुछ जानवर ऐसे होते हैं कि उनसे दूर रहना ही अच्छा होता है, वरना इनके चंगुल में फंसकर इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है। इनमें शेर, बाघ और मगरमच्छ आदि शामिल हैं। खासकर मगरमच्छ इन्हें 'जल राक्षस' कहा जाता है, क्योंकि इनका पानी के अधिक खतरनाक रूप हो जाता है। इतने खतरनाक होते हैं कि कोई इनका सामना नहीं कर सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और कहेंगे आखिर ऐसा कैसे संभव हुआ?

बड़े सुकून से मसाज करवाता दिखा मगरमच्छ

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की खूंखार मगरमच्छ के पास आराम से बैठकर उसके शरीर की मसाज करती नजर आ रही है। उसे इस बात का जरा भी डर नहीं है कि अगर मगरमच्छ ने पलटकर उस पर हमला कर दिया तो उसकी क्या हालत होगी। वीडियो में मगरमच्छ आराम से लेटा हुआ दिख रहा है और लड़की उसे मसाज दे रही है। मगरमच्छ मसाज भी बड़े सुकून से ले रहा है और लड़की की इस हरकत पर जरा भी रिएक्ट नहीं करता है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मगरमच्छ पालतू है, इसलिए वह लड़की पर हमला नहीं करता है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा- ये पागल तो नहीं है? यह वीडियो 47 सेकंड का है और वीडियो को अब तक 2 लाख 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'लड़की को होश नहीं है लेकिन मगरमच्छ जरूर लकी है' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'मगरमच्छ को काफी आराम मिल रहा होगा'

Tags

Next Story