Viral Video: बादलों के बीच शख्स ने गर्लफ्रेंड को शादी का प्रपोजल देकर किया सरप्राइज, देखिये दिल जीत लेने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें युवक-युवतियां एक-दूसरे को प्रपोज करते नजर आ जाते हैं। कहीं फ्रेेंडशिप के लिए तो कहीं मैरिज के लिए प्रपोज करते युवा हर जगह दिखाई दे जाते हैं। खास बात है कि अभी तक हमने कई ऐसी खबरें भी देखी या सुनी हैं, जहां शादी को यूनिक बनाने के लिए अद्भूत कारनामे किए गए। कहीं ट्रेन में तो कहीं समुद्र के नीचे गहरे पानी में शादी करने की खबरेंं भी हमने सुनी हैं। हमने हवाई जाहज में भी ऐसी घटनाएं देखी हैं। ऐसी ही एक घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जमीन से हजारों फ़ीट की ऊंचाई पर उड़ान के दौरान रोमांटिक अंदाज में अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया। वीडियो का अंत कैसा रहेगा, यह बाद में बताएंगे, लेकिन यह वीडियो जरूर यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है।
फ्लाइट में मंगेतर को किया शादी के लिए प्रपोज
वायरल वीडियो में बताया गया है कि इस शख्स ने अपनी मंगेतर को उड़ान के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया है। दरअसल, उसकी मंगेतर ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है और वो अपने मंगेतर से मिलने मुंबई आ रही थी। इसके चलते युवक ने प्लान बनाया कि वो अपनी मंगेतर को सरप्राइज देगा। इसके लिए उसने एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट बुक करा ली। लड़की ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुुंचकर हैदराबाद से मुंबई के लिए सीट बुक करा ली। इस दौरान जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, अचानक शख्स सामने आया और अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वायरल क्लिप की शुरुआत तब होती है, जब वह अपनी प्रेमिका के सीट पर पहुंचने के बाद, अपने चेहरे से माक्स उतार देता है और मुस्कुराता है। इसके बाद उन्हें अपनी मंगेतर को प्रपोज करने के लिए घुटने टेकते और अंगूठी का एक बॉक्स खोलते हुए देखा जा सकता है।
हवा में परवान चढ़ा प्यार... शख़्स ने अपनी मंगेतर को फ़्लाइट में किया प्रपोज़, एयर इंडिया ने की मदद. #propose #fiancee #AirIndia pic.twitter.com/bYsy5KILTF
— Shivaji Dubey (@Shivaji_Dube) January 12, 2023
मंगेतर को यू फ्लाइट में देख हैरान हो गई युवती
वहीं, वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स 'एक्सक्यूज मी मैम' कहता है, जिसके बाद कैमरा उसकी तरफ घूम जाता है और महिला हैरान होकर अपना मुंह ढकती नजर आती है। महिला अपनी सीट से उठ जाती है। इस दौरान उसे "हे भगवान!" कहते हुए सुना जा सकता है। फिर वह अपने मंगेतर को गले लगाती है और उसके गाल पर किस करती है, जबकि सहयात्री ताली बजाते हुए दिखाई देते हैं।
एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 2 जनवरी को हुई, जब महिला लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। इसलिए, उसने उसे प्रपोज करने के लिए मुंबई-हैदराबाद की फ्लाइट बुक की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस जज्बे के लिए युवक की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्यार सच्चा हो तो हर छोटे लम्हे को भी खास बनाया जाता है। शुभकामनाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ऐसे ही यादगार पल हमेशा दिल को जवां रखते हैं।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS