Viral Video : चलती ट्रेन की छत पर डांस करते दिखे लड़के, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video : चलती ट्रेन की छत पर डांस करते दिखे लड़के, वीडियो देख भड़के लोग
X
दो लोग चलती ट्रेन के ऊपर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस एक कला है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। डांस करने में कुछ गलत नहीं है। डांस का मतलब ही ये होता है कि वह इंसान बहुत खुश महसूस कर रहा है। लेकिन, काफी बार लोग इसी डांस (dance) के चक्कर ने अपनी लाइफ तक को जोखिम में डालने से नहीं घबराते। अब ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़के चलती हुई ट्रेन की छत पर डांस करते दिख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इसमें एक और लड़का भी शामिल है, जो इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) में दो लोग बिना किसी डर के चलती ट्रेन (dance on train) के ऊपर खड़े होकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कोई भी इंसान ऐसा करने से पहले शायद 100 बार सोचेगा। इन लोगों को देखकर तो ऐसा लग रहा है, जैसे इन्हें अपनी जान की कोई फिक्र ही नहीं है। वीडियो में देख ही सकते हैं कि शहर के बीचों-बीच चल रही ट्रेन के ऊपर दो लोग खड़े होकर मजे से डांस कर रहे हैं और एक वीडियो बना रहा है। उन्हें जरा भी डर नहीं है कि अगर नीचे गिरे तो उनका क्या होगा। ये लोग शायद सोशल मीडिया पर कुछ व्यूज पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि जरा भी गलती हुई तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क का वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें उसकी लोकेशन न्यूयॉर्क अमेरिका की बताई गई है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर pop_o_clock नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हज़ारों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप थोड़े से व्यूज और लाइक के लिया क्या-क्या कर सकते हैं।

Tags

Next Story