Swiggy News : महिला ने Swiggy Instamart से ऑर्डर किया सेनेटरी पैड, अंदर जो मिला देखकर हो जाएंगे हैरान

Swiggy News : महिला ने Swiggy Instamart से ऑर्डर किया सेनेटरी पैड, अंदर जो मिला देखकर हो जाएंगे हैरान
X
महिला ने स्विगी की इंस्टमार्ट ऐप से सेनेटरी पैड ऑर्डर किया था। उस ऑर्डर के साथ उसे जो मिला, वो काफी शॉकिंग था।

Swiggy Viral Post : ऑनलाइन शॉपिंग के बहुत से किस्से आपने सुने होंगे। कभी डिलीवरी ब्वॉय लेट खाना लेकर पहुंचते हैं, तो कभी वो कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे उनकी खूब तारीफ होती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि ग्राहक ने ऑर्डर कुछ किया होता है और मिल कुछ और जाता है। यही नहीं, कई बार ऑर्डर के साथ एक्स्ट्रा चीजें भी मिल जाती हैं। अब ऐसा ही एक मामला स्विगी (Swiggy) का एक्सप्रेस ग्रॉसरी ऐप द्वारा डिलीवरी के दौरान देखने को मिला।

मिला बेहतरीन गिफ्ट

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो समय बचाने और भीड-भाड़ में बाहर जाने की जगह घर पर ही इंस्टेंट डिलीवरी ऐप से अपनी जरूरतों का सामान मंगवा लेते हैं। हाल ही में एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। उसको अपने ऑर्डर के साथ, जो मिला वो काफी शॉकिंग था। दरअसल महिला ने ऐप से सेनेटरी पैड का ऑर्डर किया था, लेकिन उसके साथ ऑर्डर में महिला को कुछ चॉकलेट और कुकीज मिले, जिसे देख कर वो हैरान हो गई। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रही है। इस महिला का नाम समीरा है।

समीरा ने ट्विटर पर इसका अनुभव भी शेयर किया है। ट्वीट करते हुए समीरा ने लिखा कि मैंने @SwiggyInstamart से सेनेटरी पैड मंगवाए और बैग के नीचे कुछ चॉकलेट और कुकीज मिले। बहुत विचारनीय। लेकिन पता नहीं यह किसने किया स्विगी ने या फिर दुकानदार ने। इसके बाद स्विगी केयर्स ने भी उनके ट्वीट का जवाब दिया और लिखा कि हम चाहते हैं कि आपका दिन सुखद रहे समीरा। सोशल मीडिया पर लोगों ने भी इसकी सरहाना की है। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि स्विगी नियमित रूप से अपने ग्राहकों को प्रमोशन के उद्देश्यों से मुफ्त गिफ्ट देते हैं।

कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंस्टामार्ट अपने खुद के डार्क स्टोर्स से आपूर्ति करता है, तो निश्चित रूप से यह SOP का हिस्सा है। आप इसके लिए स्विगी को धन्यवाद कर सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता क्या है, लेकिन अच्छा है।

Tags

Next Story