Viral Video : शख्स ने छोले-भटूरे से बनाई Ice Cream, रेसिपी देख भड़क गए लोग

Viral Video : शख्स ने छोले-भटूरे से बनाई Ice Cream, रेसिपी देख भड़क गए लोग
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स छोटे-भटूरे से डिश बनाता नजर आ रहा है। खास बात है कि लोग इस रेसिपी को लेकर शख्स पर भड़क गए हैं।

अभी तक आपने सोशल मीडिया (Social Media) की वीडियो में बहुत से लोगों को खाने की अतरंगी चीजों को बनाते हुए देखा होगा, जिसमें कभी गुलाब जामुन का समोसा, तो कभी लहसुन की आइसक्रीम (Ice Cream) शामिल होती है। कुछ लोग तो खाने की चीजों के साथ इतनी अजीबोगरीब हरकतें करते दिखाई देते हैं, जिन्हें देखने का भी मन नहीं करता। हो सकता है कि आपमें से बहुत से लोगों को ये खाने की चीजें पसंद हो और आपने इनको ट्राई भी किया हो, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा डिश के साथ अतरंगी रेसिपी बनाता नजर आ रहा है।

अब तक तो आप हमारी बातों से समझ ही गए होंगे कि दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा डिश कौन सी है। अगर अभी भी नहीं समझे तो चलिए हम आपको बता देते हैं। हम बात कर रहे हैं छोले भटूरों की। इसके बाद आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि छोले भटूरे तो अपने आप में ही एक डिश है, तो इससे कौन सी नई डिश बन सकती है। दरअसल, उस शख्स ने छोले भटूरे में एक ऐसी चीज मिला दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वायरल हो रही इस वीडियो में शख्स फ्यूजन आइसक्रीम बनाता हुआ नजर आ रहा है।

ये शख्स सबसे पहले भटूरा लेता है और चाकू से उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है। उसके बाद वो उसके ऊपर पहले छोले डालता है, फिर उसमें चटनी एड करता है। ये सब करने के बाद वो ऊपर से थोड़े से प्याज डाल कर उस पर पिघली हुई आइसक्रीम डाल देता है। फिर काफी देर तक उसे मसलता है, जिससे वो पतला बन जाता है। बाद में पतला करके उस पूरे मिक्सचर को वो लेप की तरह आइस वाले बरतन पर लगा देता है और उसका रोल बना देता है। यह सब पूरा होने के बाद वो रोल के ऊपर फिर से चटनी और कुछ अन्य चीजें उसमें ऐड करके खाने के लिए दे देता है। वीडियो के लास्ट में एक शख्स उसे टेस्ट करता है, उसके एक्सप्रेशन देख कर पता लगाया जा सकता है कि इस डिश का स्वाद कैसा होगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो को Street Food World नाम के एक अकाउंट ने फेसबुक पर शेयर किया है। लोग इस पर मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि अपने साथ मत जोड़िए, हम अलग हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे ज्यादा आसान तरीका है कि पहले छोले भटूरे खा लो, फिर आइसक्रीम और फिर सीमेंट मिक्सर में बैठ जाओ।

Tags

Next Story