Viral Video: शादी के बाद दुल्हन की जगह हुई दूल्हे की विदाई, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

शादी (Wedding) में कई बार ऐसे फनी मोमेंट्स देखने को मिल जाते हैं, जिन्हे देखने के बाद हमारी हंसी बंद नहीं होती। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो उन फनी मोमेंट्स को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर भी कर देते हैं। जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो आग की तरह वायरल हो जाता है। आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो देखे होंगे, जो शादी से जुड़े हो। कोई मंडप में बैठ कर हंसी-मजाक करता हुआ नजर आता है, तो कोई स्टेज पर मस्ती करता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) की विदाई से जुड़ा हुआ है। जिसे देखने के बाद आप हंसते हुए लोटपोट हो जाएंगे।
ये तो हम सब जानते हैं कि एक दुल्हन के लिए उसकी विदाई का समय कितना अहम होता है। उस समय घरवालों से लेकर दोस्त-रिश्तेदार, यहां तक कि खुद दुल्हन भी इमोशनल हो जाती है। ऐसा हो भी क्यों ना, वो समय ही कुछ ऐसा होता है। लेकिन वायरल हो रहा ये वीडियो काफी हटकर है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी संपन्न होते ही विदाई का समय आ जाता है। लेकिन जैसे ही कैमरे की नजर दूल्हा-दुल्हन पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि यहां पर दुल्हन की बजाय दूल्हे की विदाई हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे दुल्हन दूल्हे को अपने साथ अपने घर ले जाने लगी। दूल्हा अपने दोस्तों से मिलते हुए रोता दिखाई दिया और वहीं दुल्हन स्माइल कर रही थी।
इस वीडियो को देख कर साफ मालूम पड़ रहा है कि यह सिर्फ एक मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। यहां तक कि इस वीडियो के जरिए ये भी दिखाया गया है कि दूल्हे की विदाई शुरू हो गई तो नजारा कैसा होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को meemlogy नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों ने तो इस पर मजेदार अंदाज में कमेंट भी किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS