Viral Video : भाई-बहन की जोड़ी ने दिखाया कमाल का जादू, पहले नहीं देखा होगा ऐसा मैजिक

दुनिया में भाई-बहन (brother sister video) के रिश्ता जैसा कोई रिश्ता नहीं है। इनका रिश्ता और बांड काफी अलग होता है। ये दोनों एक-दूसरे से लड़ते भी बहुत हैं और एक-दूसरे को प्यार भी बहुत करते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अगर कोई बहन को कुछ भी कह दे तो भाई तुरंत लड़ने को तैयार रहता है। दोनों ही एक दूसरे को परेशान नहीं देख सकते। सोशल मीडिया (social media) पर भी भाई-बहन से जुड़े हुए बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। अब फिर एक बार ऐसा ही एक भाई-बहन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो क्यूटनेस से भरा हुआ है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटे भाई-बहन वीडियो बनाते हुए जादू दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले भाई चादर आगे करता है और छोटी बहन पीछे से गायब हो जाती है। बहन धीरे-धीरे करके टेबल के पीछे चली जाती है। इसके बाद जैसे ही भाई चादर को हटाता है, बहन थोड़ा सा दिखती है। तभी भाई उसे लात मारकर आगे होने के लिए कहता है। इस वीडियो को देख कर आप खूब हंसेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इन दोनों भाई-बहन के बीच की जुगलबंदी और क्यूटनेस के फैन हो जाएंगे।
वाह क्या जादू है ✨🤣🔥 pic.twitter.com/0lJqKv6ZHb
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) December 11, 2022
भाई-बहन का ये गजब का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर ज़िन्दगी गुलज़ार है आकउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वाह क्या जादू है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि असली जादू नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच सच्चा प्यार। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैने छुपाते हुए नही देखा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS