Viral Video : ब्लाइंड लड़के ने गाया अजय देवगन की फिल्म का गाना, वीडियो देख भावुक हुए लोग

अब इंटरनेट की दुनिया आश्चर्य से भरी हुई है और प्रतिभाशाली लोगों की वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होती रहती हैं। यहां पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जो दिल को छू लेते हैं। अब इन दिनों ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दिव्यांग बच्चा अपनी सिंगिंग के टैलेंट से हर किसी को चौंका रहा है। यूजर्स भी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस ब्लाइंड लड़के के सुर लगाने की कला देख कर अच्छे-अच्छे लोग हैरत में पड़ गए हैं।
वायरल हो रहे इस 47 सेकेंड के वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि यह दिव्यांग लड़का 90 के दशक के मशहूर गाने को गा रहा है। लड़का जो गाना गा रहा है वो अजय देवगन की फिल्म 'कच्चे धागे' का है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के के मार्मिक भाव ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहा है, जहां वह अपने कई दोस्तों के साथ घिरा हुआ है। यह सभी बच्चे दिव्यांग हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आंखों में रोशनी नहीं है पर आवाज अत्यंत अलौकिक है ❤️
— Abhilipsa Panda (@Abhilipsaapanda) February 2, 2023
https://t.co/7CqR2hmdejरसायन pic.twitter.com/lR7px4jc2a
इंटरनेट पर इस वीडियो को Abhilipsa Panda ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वायरल होने के बाद से खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। यूजर्स लड़के की तारीफ करते हुए वीडियो पर कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि भविष्य का रविन्द्र जैन बन सकता है अगर इसे आगे बढ़ाया जाए... ईश्वर इसकी मदद करें। एक अन्य ने लिखा है कि "अति सुंदर आवाज है बच्चे की। तीसरे यूजर ने लिखा है कि भगवान अत्यंत दयालु और कृपालु है... किसी को निराश्रित नहीं रखा, उसे किसी न किसी को कोई न कोई गुण अवश्य दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS