Viral Video : लड़के ने पूछा 'उसके दिल का रास्ता', हरियाणवी छोरे का जवाब सुनकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video : लड़के ने पूछा उसके दिल का रास्ता, हरियाणवी छोरे का जवाब सुनकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
X
एक मजेदार वीडियो इस समय ट्रेंड हो रहा है, जिसमें एक लड़का दूसरे लड़के से रास्ता पूछता है। फिर जवाब में वो जो रास्ता बताता है, उसे सुनकर हंसी आ जाएगी।

हम किसी अनजान जगह पर जाते हैं, तो कई बार हमें वहां के रास्ते सही से पता नहीं होते। इस कारण हमें आसपास के लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। अगर उन्हें रास्ता पता हो तो वो मदद कर देते हैं, लेकिन रास्ते की जानकारी न हो तो बोल देते हैं कि किसी और से पूछ लो। मान लीजिए कि अगर कोई इंसान आपके पास पता पूछने आए और अजीब सा रास्ता पूछे तो आप क्या जवाब देंगे। जाहिर सी बात है आप मना कर देंगे कि आपको नहीं पता। लेकिन, अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हंस देंगे। इस वीडियो में एक लड़का दूसरे लड़के से रास्ता पूछता है। उसके सवाल पर दूसरा लड़का जो जवाब देता है, वो सुनकर आप भी हंस देंगे।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का जो शायद प्रैंक कर रहा है। वो स्कूटी पर चलते हुए दूसरे लड़के से पूछता है कि एक पता पूछना था। इस पर पैदल चल रहा लड़का अपने कानों से इयरफोन निकालकर स्कूटी वाले लड़के से दोबारा सवाल पूछता है कि कहां का पता पूछना था। तभी स्कूटी वाला लड़का बोलता है उसके दिल का। इसके बाद लड़का जो जवाब देता है, उसे सुनकर आप हंस देंगे। लड़का उसे रास्ता बताता है कि यहां से जाओ पहले लेफ्ट मुड़ना फिर राइट और आगे जाकर एक नाला आएगा, उसे कूदा देना। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हंस रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को __lndian__ ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा गया है कि पोपट हो गया। वीडियो को अभी तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं, बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने सही रास्ता बताया है एकदम। एक अन्य यूजर ने लिखा कि और भाई आ गया स्वाद।

Tags

Next Story