Viral Video : लड़के ने बयां की अपनी दुखद लव स्टोरी, ब्रेकअप की कहानी सुन हो जाएंगे इमोशनल

Viral Video : लड़के ने बयां की अपनी दुखद लव स्टोरी, ब्रेकअप की कहानी सुन हो जाएंगे इमोशनल
X
एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी दुखद लव स्टोरी बयां करता नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

कहते हैं प्यार (love) कभी भी और कहीं भी हो सकता है। इस दुनिया में आज के समय में सच्चा प्यार मिल पाना काफी मुश्किल है। वो लोग बहुत खुशकिस्मत होते हैं, जिन्हें सच्चा प्यार मिलता है और वो जीवन भर उनके साथ रहता है। परन्तु आजकल ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है क्योंकि आज के समय में लड़के और लड़कियों के पास ऐसी कई मजबूरियां हो जाती हैं, जिनकी वजह से उन्हें अपने पार्टनर का साथ छोड़ना पड़ जाता है। किसी के परिवार वाले नहीं मानते, तो कभी प्यार के बीच गरीबी आ जाती है। अब ऐसा ही प्यार से जुड़ा हुआ एक दुख भरा वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। इसे सुनने के बाद शायद आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के नजर आ रहे हैं। एक लड़के के हाथ में माइक है और वो दूसरे लड़के से सवाल कर रहा है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि लड़का इस वीडियो के जरिए अपने दिल का हाल बयां करता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही रिपोर्टर लड़के से पूछता है कि मोहब्बत की थी, तो लड़का कहता है कि जी की थी। फिर रिपोर्टर आगे पूछता है कि किससे की थी। तो जवाब में लड़का कहता है कि लड़की से। इसके बाद रिपोर्टर लड़के से पूछता है कि उस लड़की ने आपको धोखा दे दिया। तो इसके जवाब में लड़के ने जो कहा उसने लोगों का दिल जीत लिया। लड़के ने कहा बस वो बेवफा नहीं थी, हम कमबख्त गरीब थे।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ज़िन्दगी गुलज़ार है अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि दर्द को महसूस करिए। कुछ सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 13 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं ना जाने कितने लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि लड़के का दुःख देख रहे हो विनोद। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बस भाई बस'

Tags

Next Story