Viral Video : डांसर के साथ झूमने को स्टेज पर चढ़ गया लड़का, फिर घूम-घूम देखा सारा नजारा

Viral Video : डांसर के साथ झूमने को स्टेज पर चढ़ गया लड़का, फिर घूम-घूम देखा सारा नजारा
X
एक लड़का डांसरों के साथ डांस करने के लिए मंच पर चढ़ता है। इसके बाद अचानक एक ऐसी हरकत होती है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिये दिल चकरा देने वाला वीडियो...

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हर रोज ना जाने कितने वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को पसंद आते हैं और कुछ नहीं। हालांकि एक बार जो वीडियो यूजर्स को पसंद आ जाए तो उसे वायरल होने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। लोग अपने पसंदीदा वीडियो को लाइक और शेयर करके उस पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वायरल हुए कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिन बन जाता है, तो कुछ को देखकर लोग हंसते हुए लोटपोट हो जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको हंसा भी देगा और चौंका भी देगा।

गांव-देहात जैसी जगहों पर आपने अक्सर देखा होगा कि लोग डांस से जुड़े कार्यक्रम रखते हैं और उनमें कई बार हैरान कर देने वाले नजारे भी दिखाई दे जाते हैं। वायरल हुआ वीडियो (Viral Video) भी कुछ इसी तरह का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर डांस का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है। यहां पर बहुत से लोग इस डांस के कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए हैं। इस कार्यक्रम में आपको स्टेज पर डांसर भी डांस (Dance) करते हुए दिखाई देंगी। जैसे ही डांसर स्टेज पर डांस कर रही होती हैं तभी एक लड़का स्टेज पर चढ़ जाता है। वो भी उनके साथ मिलकर डांस करना शुरू कर देता है। तभी डांस करने वाली एक डांसर उसे लड़के को गोद में उठा लेती है और उसको तेज-तेज घूमना शुरू कर देती है। वो उसे पकड़कर इतने चक्कर लगाती है, जिससे लड़के की हालत खराब हो जाती है।

इसके बाद आप वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही डांसर उसे छोड़ती है, उस लड़के को पकड़ने के लिए वहां पर कुछ लोग आ जाते हैं। क्योंकि उसकी चक्कर आने से उसकी हालत टाइट हो जाती है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @GaurangBhardwa1 नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Tags

Next Story