Viral Video : एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए 5 लड़कियों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Viral Video : एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए 5 लड़कियों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
X
बिहार के सोनपुर मेले से एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को पीटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक लड़का उन्हें छुड़वा रहा है।

बहुत बार आपने ऐसा सुना होगा या तक कई बार तो देखा भी होगा कि दो लड़कियां अक्सर किसी एक लड़के के लिए आपस में लड़ते हुए नजर आ जाती हैं। वहीं दो लड़के भी एक लड़की के लिए आपस में भिड़ जाते हैं। लेकिन इन सबसे परे अब एक बड़ा ही गजब का मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। इस बार एक या दो नहीं बल्कि एक लड़के के लिए पांच लड़कियां आपस में जबरदस्त तरीके से उलझ गईं। उन सबके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अब सामने आया है।

दरअसल, इस वीडियो को बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बिहार (Bihar) के सोनपुर की बताई जा रही है। इसमें मजे की बात यह है कि सोनपुर का मेला चल रहा था और यह घटना वहीं पर घट गई। इन सब लड़कियों के बीच यह झगड़ा एक ब्वॉयफ्रेंड के कारण हुई था। इस दौरान चार लड़कियां मिलकर एक लड़की को मारने लगीं। अब इसका कारण भी सामने आया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया हुआ था। वहीं पर उसकी पहले वाली गर्लफ्रेंड भी अपनी सहेलियों के साथ मौजूद थी। जिसकी मुलाकात मेले में लड़के से अचानक हो गई। उसके साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। बस इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और तू-तू मैं-मैं के बाद बात गली-गलौज में बदल गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक आ गई।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीटते हुए नजर आ रही है। कोई उसके बाल खींच रहा है, तो कोई उसे पैर से मार रहा है। वहीं कोई मुक्के बरसा रहा है। इस दौरान वीडियो में एक लड़का लड़ाई को छुड़वाते हुए भी नजर आ रहा है। हालांकि, ये वीडियो कहां का है और ये लड़कियां कौन है इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Tags

Next Story