Viral Video : भाभी ने खेसारी लाल के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, एक्सप्रेशन के दीवाने हुए यूजर्स

Viral Video : भाभी ने खेसारी लाल के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, एक्सप्रेशन के दीवाने हुए यूजर्स
X
एक भाभी ने खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी देखिये यह जबरदस्त वीडियो...

भोजपुरी (Bhojpuri) के मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को कौन नहीं जनता, वो अपनी आवाज और एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आए दिन अब भोजपुरी में उनके बहुत से नए-नए एल्बम रिलीज होते रहते हैं। जैसे ही उनका कोई गाना रिलीज होता है, वो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है। ये तो आप सब जानते ही होंगे कि खेसारी लाल यादव लोगों के दिलों में राज करते हैं। उनके गाने लोगों को सुनना खूब पसंद है। आजकल भोजपुरी का गाना (Bhojpuri Song) 'ले ले आई एगो कोका कोला' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को सुनते ही लोगों के पैर अपने आप डांस के लिए उठ जाते हैं। इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने अपनी आवाज में गया है। इस गाने पर आपको सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसमें लोग इस गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अब इसी गाने पर एक भाभी का डांस (bhabhi dance) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खतरनाक डांस करते हुए दिख रही है। ये भाभी नीली साड़ी पहने कमरे के अंदर डांस कर रही है। इन भाभी ने अपने डांस का ऐसा कमाल दिखाया कि लोगों के दिल की धड़कन ने बढ़ गई। लोग भाभी का ऐसा डांस देखने के बाद बेहाल हो चुके हैं। हर किसी को उनका डांस खूब पसंद आ रहा है। जिसे देखो वो इस वीडियो को देखने के बाद भाभी के साथ झूमता नजर आ रहा है। भाभी के हॉट डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने लोगों को मदहोश कर दिया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। किसी ने भाभी के हुस्न की तारीफ की है। तो किसी ने उनके डांस को जबरदस्त बताया है। आपका ये वीडियो देखने के बाद क्या कहना है हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Next Story