Viral Video : नोरा फतेही के गाने पर भाभी ने किया हॉट डांस, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Viral Video : नोरा फतेही के गाने पर भाभी ने किया हॉट डांस, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
X
एक भाभी नोरा फतेही के गाने दिलबर-दिलबर पर खूबसूरत डांस कर रही है। उनका डांस देख लोग खुद भी डांस करने को मजबूर हो गए हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिनको हम बार-बार देखना पसंद करते हैं। आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर जाकर देख लीजिए, आपको छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के डांस वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोगों का डांस तो इतना शानदार होता है कि यूजर्स का मन मोह लेता है। ऐसे में आपको भाभियों के डांस वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। जो हर समय अपने डांस से लोगों का मनोरंजन करती हैं। लोग भी उनके डांस वीडियो का इंतजार करते हैं। अब ऐसा ही एक भाभी के डांस (Bhabhi Dance) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने नोरा फतेही के गाने पर बेहद हॉट डांस किया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक खूबसूरत भाभी काले रंग की साड़ी पहनकर छत पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वो नोरा फतेही के गाने 'दिलबर-दिलबर' पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौसम बेहद ही सुहाना और घटाओं से घिरा हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे अभी बारिश हो जाएगी। इस सुहाने मौसम में भाभी ने डांस करके बिजलियां गिरा दी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये तो तय है कि आप इससे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। उनके एक्सप्रेशन काफी लाजवाब है। तेज हवाओं के झोंकों के साथ उनके साड़ी और बाल लहरा रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे भाभी का डांस देख हवाएं भी मचल उठी है।

सोशल मीडिया पर भाभी का यह डांस वीडियो छा गया है। उनका डांस और अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देखने को मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट Durgajha576 से शेयर किया गया है। जिसे 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर कमेंट करने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है। आपको भाभी का यह डांस कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Next Story