Viral Video : देसी भाभी ने सहेली को पीछे बैठाकर सड़क पर दौड़ाई बुलेट, वीडियो देख फैन हुए लोग

बहुत से लोगों को स्वैग में रहना पसंद होता है। वो हर काम को स्टाइल के साथ करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे लोग अगर एक बार देख लें तो बार-बार देखना पसंद करते हैं। अब ऐसा ही एक मस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जो देसी भाभी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में भाभी अपनी सहेली को बैठाकर मजेदार अंदाज में सड़क पर बुलेट चलाती नजर आ रही है।
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक भाभी ट्रेडिशनल पहनावे में दिखाई दे रही है। वो सड़क पर बिंदास अंदाज में बुलेट दौड़ती दिखी रही हैं, जिसे देख कर हर कोई दंग है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस दौरान भाभी ने अपने पीछे वाली सीट पर एक सहेली को भी बैठा रखा है। वो तेजी से कहीं जा रही थी। उसी दौरान सड़क पर किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाइक चलाते हुए भाभी का कॉन्फिडेंस और उनकी रफ्तार दोनों ही काफी जबरदस्त थे।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sona_omi नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर अभी तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि शाबाश बहुत बढ़िया। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आजकल सब चलाते हैं। कुल मिलाकर भाभी के इस धांसू वीडियो को बहुत से लोगों ने खूब पसंद किया है। आप इस वीडियो को देखकर क्या कहना चाहेंगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS