Viral Video : मिस श्रीलंका ब्यूटी कंपटीशन की ऑफ्टर पार्टी में चले लात-घूंसे, लोग बोले- विनर से...

Viral Video : मिस श्रीलंका ब्यूटी कंपटीशन की ऑफ्टर पार्टी में चले लात-घूंसे, लोग बोले- विनर से...
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मिस श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता में कुछ लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में न्यूयॉर्क (New York) में पहली बार मिस श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता (Miss Sri lanka Beauty Pagent) ऑर्गेनाइज किया गया था, लेकिन उसमें बवाल हो गया। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।

जब आप इस वीडियो को देखेंगे तब आपको पता चलेगा कि एक महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हाथापाई के दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई, जिससे होटल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोग मिस श्रीलंका पेजेंट की बहुत आलोचना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क शहर के स्टेटन आइलैंड में इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसमें तकरीबन 14 कंटेस्टेंट्स और 300 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। विनर की घोषणा करने के बाद वहां पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था।

लेकिन फिर देखते ही देखते वहां पर लोगों के बीच हाथापाई होने लगी। इस वीडियो में महिला और पुरुष दोनों ही लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यहां पर झगड़ा किस बात पर हुआ इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में बहुत से लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस मामले में श्रीलंकाई मूल के पेजेंट ऑर्गेनाइजर सुजानी फर्नांडो का कहना है कि मिस श्रीलंका में हिस्सा लेने वालीं कोई भी कंटेस्टेंट इस घटना में शामिल नहीं थीं। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रही हैं।

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग श्रीलंका के ब्यूटी पेजेंट और मिस श्रीलंका को खूब सुना रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए विनर से ताज वापस लेने तक की मांग भी कर दी है। बता दे कि इससे पहले भी एक मिस श्रीलंका पुष्पिका डिसिल्वा विवादों में रह चुकी हैं। उस समय उनके सिर से क्राउन छीन लिया था और आरोप लगाया था कि वह तलाकशुदा हैं।

Tags

Next Story