Viral Video : बाइक लहराते हुए 'पापा की परी' ने किया खतरनाक स्टंट, फिर जो हुआ देखकर दहल जाएगा दिल

Viral Video : बाइक लहराते हुए पापा की परी ने किया खतरनाक स्टंट, फिर जो हुआ देखकर दहल जाएगा दिल
X
सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की ने स्टाइल दिखाते हुए जो किया वो देखकर आप चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया (social media) पर अक्सर आपको ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिनमें लोग बेढंगे तरीके से गाड़ी चलाते हुए नजर आते हैं। कुछ लोग स्टंट (stunt) करते हैं, तो कुछ सिर्फ लाइक और व्यूज के लिए ऐसा करते हैं। ऐसे खतरनाक वीडियो देख कर हर कोई हैरान हो जाता है। स्टंट के मामले में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी कम नही है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं जिनमें लड़कियां कभी गाड़ी, तो कभी स्कूटी पर स्टंट करते हुए दिख जाती है। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पापा की परी ने जो किया उसका खामियाजा सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को उठाना पड़ा।

हुआ खतरनाक हादसा

वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बीच सड़क पर बाइक को लहराते हुए तेज रफ्तार में जा रही है। वीडियो को देखने से ही पता चल रहा है कि बाइक की स्पीड काफी तेज है। साथ ही जिस तरह से ये लड़की बाइक को लहरा रही है, उससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जैसे-जैसे आप इस वीडियो को आगे देखेंगे तो आप चौंक जाएंगे। वीडियो में आपने देखा होगा कि सड़क पर अन्य भी कई गाड़ियां चल रही है। इसके बाद एक कपल की बाइक पीछे से आती है और थोड़ा सा आगे जाने के बाद दोनों की टक्कर हो जाती है। इसमें कपल की बाइक गिर जाती है और लड़की आगे निकल जाती है। वीडियो को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल को कितनी ज्यादा चोट लगी होगी।

वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा

वायरल हो रहे इस वीडियो को पीछे आ रही एक बाइक ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। इसके बाद इसे इंस्टाग्राम पर mcqueen_spee_d नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोग वीडियो देख कर भड़क गए हैं और उन्होंने कमेंट के जरिए लड़की पर अपना गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने लिखा है कि ये लोग खुद का नुकसान तो करते ही हैं और दूसरों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर देते हैं।

Tags

Next Story