Viral Video : दुल्हन ने मंडप में सबके सामने दूल्हे को किया Kiss, देखते रह गए बराती

Viral Video : दुल्हन ने मंडप में सबके सामने दूल्हे को किया Kiss, देखते रह गए बराती
X
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन कुछ ऐसा कर देती है जिसे देख कर दूल्हे को शर्म आ जाती है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी (Wedding) के रस्मों से जुड़े हुए बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें आपको अलग-अलग तरह की नई रस्में देखने को मिलती है। इन वीडियो में कई बार आपको रस्मों के आलावा भी ऐसा बहुत कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देख कर आप हक्के-बक्के रह जाते हैं।

अब ऐसा ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जो इस समय इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में आपको दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहा होगा कि तभी दुल्हन कुछ ऐसा कर देती है जिसे देख कर हर कोई चौंक जाता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) मडंप में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद पंडित जी विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी करा रहे होते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहना ही रहा होता है कि तभी दुल्हन को दूल्हे को देखकर प्यार आने लगता है।

इस दौरान दुल्हन ये भूल जाती है कि उसके आस-पास सभी रिश्तेदार मौजूद है। वो दूल्हे को किस कर देती है। दुल्हन की इस हरकत को देख कर दूल्हा भी शर्मा जाता है। साथ ही शादी में मौजूद बाकि लोग भी ये देख कर मुस्कुराने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को witty_wedding नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। वायरल हुई इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पर मजेदार कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि भारतीय पश्चिमी संस्कृति को अपना रहे हैं। अन्य यूजर ने लिखा है कि यह बहुत रोमांटिक है।

Tags

Next Story