Viral Video : बिल्ली को पीठ पर बैठाकर बाइक चलाता दिखा शख्स, वीडियो देख लोगों ने लगा दी क्लास

अगर आप भी एक पशु प्रेमी है तो आप ये बखूबी जानते होंगे कि एनिमल और उसके मालिक के बीच में कितना अनोखा रिश्ता होता है। फिर चाहें वो कुत्ता हो या बिल्ली। बहुत से लोग तो आपने ऐसे भी देखे होंगे जो अपने पालतू जानवरों को हर समय अपने साथ रखते हैं। अब जानवर और उसके मालिक से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर आप भी एक एनिमल लवर हैं तो आपको ये वायरल वीडियो (viral video) खूब पसंद आने वाला है। ये वीडियो देखने के बाद आपका बेकार दिन भी अच्छा हो सकता है। साथ ही इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर हल्की मुस्कान आना भी तय है।
सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। जब आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा कि शख्स की बाइक पर एक बिल्ली बैठी है। इसकी खास बात ये है कि बिल्ली शख्स के बैग के ऊपर बैठी हुई है और उसने उसके कंधों को पकड़ रखा है। जबकि एक अन्य बिल्ली (cat video) उनकी बाइक की टंकी पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। शख्स इन बिल्लियों को बैठाकर आराम से बाइक चलाता हुआ दिख रहा है।
Found this guy in ORR today! @peakbengaluru pic.twitter.com/BIDtBTFRdx
— Aarun Gowda (@alwAYzgAMe420) January 14, 2023
मिल चुके हैं लाखों व्यूज
इंटरनेट पर इस वीडियो को Aarun Gowda नाम के आकउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक करीबन 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने वीडियो को पसंद किया है तो कुछ ने इसे खराब बताया है। लोगों ने इस पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि इतना गैरजिम्मेदाराना कृत्य, यह दिखाने की चीज नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ लोग पालतू जानवर रखने के लायक नहीं होते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS