Viral Video : पाक लड़की को टक्कर देने के लिए देसी ब्वॉय ने किया डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका

Viral Video : पाक लड़की को टक्कर देने के लिए देसी ब्वॉय ने किया डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका
X
मुंबई के रहने वाले एक लड़के ने पाकिस्तानी लड़की का 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस स्टेप्स को कॉपी किया है। इसे देख लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की है।

कुछ समय पहले ही एक पाकिस्तानी लड़की का शादी समारोह में डांस (Pakistani Girl Dance) करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस कर रही थी। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत की जनता ने भी इसे खूब प्यार दिया था। वो वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ था। अब लोग फिर से इसी गाने पर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब उसी पाकिस्तानी लड़की को टक्कर देते हुए एक देसी ब्वॉय ने इसे रीक्रिएट करके पूरे इंस्टाग्राम (Instagram) पर धमाल मचा दिया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि लड़के ने इतना धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है, कि एक बार वीडियो देखकर लोगों का मन नहीं भर रहा। ये लड़का कुर्ता पायजामा पहने और काला चश्मा लगाकर कैसे 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' के रीमिक्स वर्जन पर थिरकता दिख रहा है। उसने एक्सप्रेशन्स भी काफी गजब के दिए हैं। इस शख्स का नाम अर्सलान खान बताया जा रहा है, जो मुंबई में रहता है। इस वीडियो में वो पाकिस्तानी लड़की की शानदार नकल करते हुए दिख रहा है। लोगों को यह डांस का वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खुद अर्सलान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जब भी मैं अपने इंस्टाग्राम स्क्रॉल फीड को रिफ्रेश करता हूं, यही दिखता है। सोचा मैं भी बना ही लूं। इस वीडियो को अब तक 37 लाख बार देखा जा चुका है। जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब दुख नहीं है बंटवारे का। उधर खूबसूरती है तो इधर टैलेंट है। वहीं एक अन्य ने लिखा है कि उस लड़की से ज्यादा अच्छा तो आपने परफॉर्म किया है।

Tags

Next Story