Viral Video : दूल्हा-दुल्हन ने अपने डांस से मचाया बवाल, देखकर मेहमानों की आंखें फटी रह गई

Viral Video : दूल्हा-दुल्हन ने अपने डांस से मचाया बवाल, देखकर मेहमानों की आंखें फटी रह गई
X
सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कर देती है जिसे देख कर सब चौंक जाते हैं।

अपनी शादी के दिन अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) को आपने डांस करते हुए देखा होगा। कुछ ऐसे भी होते हैं जो शादी होने के बाद डांस करते हैं। शादी के बाद अक्सर दुल्हन अपने ससुराल में कई रस्मों में डांस करते हुए दिखाई दे जाएगी। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपको देखने को मिल जाएंगे।

अब इसी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन अपने ससुराल में डांस करते हुए कुछ ऐसा कर देती है जिसे देख कर हर कोई चौंक जाता है। लेकिन इससे भी मजेदार वो है जो दूल्हा करता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन घर में रिश्तेदारों के सामने डांस कर रहे हैं। वहां पर आस-पास कई मेहमान भी आएं हुए हैं जो दूल्हा-दुल्हन के उस डांस को देख रहे हैं। सबसे पहले आपको इस वीडियो में दुल्हन डांस करते हुए दिखाई दे रही होगी।

दुल्हन जैसे ही डांस (Bride Dance) करने लगती है उसके कुछ देर बाद ही दूल्हा भी मैदान में कूद जाता है। पहले तो आप देखेंगे कि दूल्हा कुर्सी पर बैठे आराम फरमा रहा होता है। लेकिन कुछ देर बाद दूल्हा भी उठ पड़ता है और दुल्हन को डांस में ज्वाइन कर लेता है। देखते ही देखते दोनों ऐसे ठुमके लगाते हैं कि मेहमानों तक के होश उड़ जाते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। लोगों भी इस पर कमेंट करके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आपने बहुत अच्छा डांस किया है। कुल मिलाकर लोग जमकर इनकी डांस की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

Tags

Next Story