Viral Video : रणबीर कपूर की कार्बन कॉपी लगता है ये बच्चा, वीडियो देख खा जाएंगे धोखा

अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। ये बात कितनी सच है ये तो हम नहीं जानते। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों की शक्ल जरूर कई बार मिलती-जुलती दिख जाती है। जिसे देख कर थोड़ा हैरान होना तो आम बात है।
सोशल मीडिया (Social Media) पर अब एक बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस बच्चे की शक्ल हूबहू अभिनेता रणबीर कपूर से मिलती है। इंटरनेट पर जिसने भी इस बच्चे की वीडियो को देखा वो उसे देख कर हैरान हो गया।
बच्चे का वायरल होता हुआ वीडियो (Viral Video) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जो हर किसी का दिल चुरा रहा है। वीडियो में दिख रहे इस बच्चे में लोग अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के चेहरे की झलक पा रहे हैं। वायरल हो रहे इस बच्चे का नाम नीरव भट्ट बताया जा रहा है।
ये बच्चा खुद को एक चाइल्ड मॉडल बताता है। इस बच्चे को चाहने वाले लोग उसे लिटिल रणबीर कपूर कहते हैं। इस वीडियो में बच्चा मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो ना पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को नीरव भट्ट नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और इस पर कमेंट करके अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियां देते हुए नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि एक पल के लिए मुझे लगा कि यह रणबीर हैं। क्या गजब की सिमिलैरिटी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हां रणबीर कपूर का बचपन लगता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS