Viral Video : मेट्रो में दो लोगों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें मारपीट का वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसी जगह है, जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां पर हर रोज लाखों करोड़ों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। जिनमें से बहुत से वायरल भी हो जाते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जैसे डांस के वीडियो, खेल से जुड़े वीडियो और मारपीट के वीडियो भी आपको देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो हैरान कर देने वाले होते हैं, तो कुछ मजेदार। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लोग मेट्रो (Metro) के अंदर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
आपने बहुत बार ऐसा देखा होगा कि कई बार लोग छोटी सी बात पर भी चिढ़ जाते हैं और मारपीट को उतारू हो जाते हैं। लेकिन हैरानी तो तब होती है जब वहीं आसपास खड़े लोग बस तमाशा देखते रहते हैं। उनमें से कुछ ज्यादा ही समझदार लोग उनका वीडियो बनाने लग जाते हैं। मगर मजाल है जो वो लोग बीच में आकर उस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश भी करें। यकीन नहीं होता तो ये वीडियो देख लीजिए। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर कैसे दो लोग आपस में भिड़ गए। वह एक दूसरे पर जमकर घूंसे बरसा रहे हैं।
पहले तो इस लड़ाई को देख कर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच बराबर की लड़ाई है। लेकिन बाद में टी-शर्ट पहना शख्स दूसरे शख्स पर भारी पड़ जाता है। वो उसे इतने घूंसे मरता है कि गिनना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो वह उसे लात से भी मारने लग जाता है। शर्ट पहना शख्स उसके लात-घूसों से बचता नजर आता है। इस दौरान मेट्रो में कई लोग सवार थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी इस लड़ाई को रोकने का प्रयास नहीं किया, बल्कि बस तमाशा देखते रहे और अपने कैमरे में इसे रिकॉर्ड करने लगे। ये वीडियो कैलिफोर्निया मेट्रो का बताया जा रहा है।
Kalesh Inside California metro pic.twitter.com/kou7CQSQGk
— BaharKeKalesh (@Baharikekalesh) November 8, 2022
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को @Baharikekalesh नाम एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इस लड़ाई में मजा ही नहीं आया। इससे ज्यादा अच्छा तो लड़कियां लड़ लेती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS