Viral Video : उम्र के आखिरी पड़ाव में दिखा बुजुर्ग कपल के बीच बेइंतहा प्यार, वीडियो इमोशनल करने वाला

सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार कुछ प्यार भरे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन सच्चे प्यार की बात आए तो कुछ वीडियो ही लोगों का दिल छू पाते हैं। कहा भी जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, यह किसी भी उम्र में हो सकता है। वहीं सच्चा प्यार वो भी होता है, जो एक बार हो जाए तो कभी खत्म नहीं होता बल्कि उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता चला जाता है। हाल में ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हो रहा है। इस वीडियो में आप बुजुर्ग कपल्स के बीच प्यार भरा रिश्ता देखकर आप अपना दिल हार जाएंगे।
इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग कपल (old couple) अस्पताल के एक कमरे में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बैठी नजर आ रही है, तो वहीं उनके पति अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों हाथ पकड़ के एक दूसरे को देखते हुए बातें कर रहे हैं। बुजुर्ग महिला बोलती नजर आ रही है, तो वहीं बुजुर्ग शख्स उसे सुनता दिख रहा है। कुछ सेकंड के बाद बुजुर्ग शख्स अपने हाथों से अपनी पत्नी के गालों को टच करता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वो भावुक हो गया।
null
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। वायरल होने वाले इस इमोशनल वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आज के समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दोनों के बीच आज भी कितना प्यार है। वैसे वाकई ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS