OMG! एक साल के अंदर 23 बच्चों का 'पिता' कैसे बना ये शख्स?

OMG! एक साल के अंदर 23 बच्चों का पिता कैसे बना ये शख्स?
X
ऑस्ट्रेलिया में अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल एलन फान नाम का एक शख्स स्पर्म डोनेट कर एक साल के अंदर 23 बच्चों का पिता बना है।

अजब गजब खबरें। इस बात को हर कोई जानता है कि एक साल में कोई भी इंसान कई सारे बच्चों का पिता (Father) नहीं बन सकता। अगर कोई व्यक्ति एक साल में पिता बनता भी है तो वह एक या ज्यादा से ज्यादा जुड़वा बच्चों (Twins Baby) का पिता बन सकता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 23 बच्चों (23 babies) का बाप बना है वो भी सालभर के अंदर। क्यों यकीन नहीं हो रहा है ना? जी हां यह सच है 100 प्रतिशत।


दरअसल, यह हैरान कर देने वाला मामला ऑस्ट्रेलिया (Australia) का है। जहां एलन फान (Alan Phan) नाम के शख्स ने ये कारनाम किया है। बता दें कि एलन ने शुरूआत में शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट (Sperm Donate) करना शुरू किया, लेकिन बाद में उसने इसे एक परमानेंट जॉब (Permanent Job) बना लिया। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आने से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जहां अधिकारी बहुत अधिक बार स्पर्म डोनेट (Sperm Donate) कर संतान पैदा करने की जांच कर रहे हैं।


वहीं खबरों के अनुसार, एलन फान नाम के इस शख्स के खुद के दो बच्चे हैं। और वह निजी माध्यम के साथ-साथ पंजीकृत प्रजनन क्लीनिक के माध्यम से स्पर्म डोनेट करते हैं। कई क्लीनिकों ने प्राधिकरण को बताया कि एलन अपने रजिस्टर्ड क्लिनिकों के अलावा बाहर भी स्पर्म डोनेट कर रहे थे और शायद दूसरों की तुलना में अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करते थे। इसके साथ ही बता दें कि, विक्टोरियन कानून के तहत पुरुष केवल अपने सहित दस बार स्पर्म डोनेट कर सकता हैं।

Tags

Next Story