जब अपने ही बेटे की शादी में 'दुल्हन' बनकर पहुंच गई मां तो लोगों ने...

जब अपने ही बेटे की शादी में दुल्हन बनकर पहुंच गई मां तो लोगों ने...
X
शादियों में अक्सर कुछ ऐसा हो जाता है, जो हमेशा याद रहता है। ब्रिटेन की एक शादी में जो हुआ, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। यहां एक मां अपने बेटे की शादी में दुल्हन के लिबाज में पहुंच गई, फिर क्या था जिसने भी उन्हें देखा वो देखता ही रह गया।

शादियों में अक्सर कुछ हो जाता है, जो हमेशा याद रहता है। ब्रिटेन की एक शादी में जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक मां अपने ही बेटे की शादी में दुल्हन के लिबाज में पहुंच गई, फिर क्या था जिसने भी उन्हें देखा वो देखता ही रह गया। हर कोई ये ही समझ रहा था कि ये ही दुल्हन (Bride) है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी दिनों तक चर्चा में छाया रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शादी के दौरान दूल्हे की मां अपने बेटे की शादी में व्हाइट लेस वाले खूबसूरत गाउन (Gown) पहनकर पहुंच गई। वह बिल्कुल ब्राइड (Bride) की तरह ही तैयार हुई थी, फंक्शन (Wedding Function) में आए मेहमानों ने उन्हें ही दुल्हन समझ लिया और उनकी तारीफ करने लगे। बाद में पता चला वह दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हे की मां है तो इसके बाद महिला की काफी आलोचना हुई। महिला ने सिर्फ वाइट गाउन की नहीं पहना बल्कि दूल्हन की तरह ही ज्वैलरी, हेयर स्टाइल और अपने नेल्स पर व्हाइट कलर का ही नेल पेंट लगाया हुआ था।

फोटो क्रेडिट reddit

एक यूजर ने लिखा - वह एक शादी की पोशाक है। जैसे यह वास्तव में एक ब्राइडल गाउन है, न केवल एक सफेद पोशाक बल्कि एक पूर्ण ब्राइडल गाउन है। लानत है। वहीं दूसरे ने लिखा - 'सही?? क्या वे अपने बेटों की शादी करने के लिए हैं ??'

Tags

Next Story