OMG! तो इसलिए लोग शराब पीने के बाद बोलने लगते हैं अंग्रेजी

अक्सर आपने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के अलावा कई लोगों को शराब पीने के बाद अंग्रेजी बोलते हुए सुना होगा। और सुना भी क्यों नहीं होगा अरे! शराब का नशा है ही ऐसा कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक सड़कों पर आकर अजीबों गरीब हरकते करते हुए कैप्चर हो जाते हैं। तो फिर सामान्य लोग क्यों नशे की हालत में नहीं डूब सकते। दरअसल शराब के नशे में लोग अजीब तरीके की हरकतें करने लगते हैं। उन्हीं में से कुछ अंग्रेजी बोलना शुरू कर देते हैं। भले वो गलत ही क्यों ना बोल रहे हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो ऐसा क्यों करते हैं?
हम बताते हैं दरअसल, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है, हैरान मत होइए, दरअसल, हाल ही में सामने आई एक अध्ययन में यह साबित हुआ है कि, शराब की थोड़ी सी मात्रा आपको अन्य भाषाओं को बोलने में काफी मदगार होती है। शराब की कुछ घूंट पीने के बाद ही गजब का कॉन्फिडेंस बढ़ने लगता है और उस दौरान वो लोग भी कॉन्फिडेंट होकर अंग्रेजी भाषा बोलने लगते हैं। जो आम जिंदगी में हिचकिचाते हैं।
रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शराब पीने वाले इंसान की पर्नालिटी में बदलाव आता है। उनकी याद्दाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ता है। जिसके बाद शराब पीने वाले लोगों का व्यक्तित्व बिल्कुल बदल जाता है। वह उन चीजों पर फोक्स करने लगते हैं, जिन्हें करने में वो आम जिंदगी में हिचकिचाते हैं। यह लोग सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बोलते बल्कि, कुछ लोगो वो काम भी नशे में कर जाते हैं जो सामान्य लोग नहीं कर पाते हैं। जैसे डांस करना, गाना गाना। वे शराब पीकर कॉन्फिडेंस में आकर खूब झूमते हैं। ऐसे लोग मस्त लाइफ जीने में यकीन रखते हैं। वैसे शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। आप अपने कॉन्फिडेंस को बिना किसी की मदद लिए खुद बढ़ा सकते है। उसके लिए आपको किसी नशे की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS