FaceApp का प्रयोग कर सालों से पुरुष बना रहा खूबसूरत महिला, उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप

FaceApp का प्रयोग कर सालों से पुरुष बना रहा खूबसूरत महिला, उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप
X
सोशल मीडिया (Social Media) पर लोकप्रिय होने के लिए एक 50 साल का शख्स FaceApp के सहारे खूबसूरत महिला बन अपने फॉलोअर्स (followers) बढ़ाता रहा।

अजब-गजब। सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए किसी के लिए फेमस होना काफी महत्वपूर्ण और आसान हो गया है। कुछ लोग तो अपने टैलेंट के जरिए लोकप्रिय हो हैं, तो कुछ अपनी बेवकूफियों के कारण। हालांकि, इस मॉडर्न सदी (Morden Era) में ऐसे भी शख्स हैं, जो खूबसूरत महिलाओं के नाम से प्रोफाइल बनाकर अपनी फैन फॉलोइंग (Fan Following) बढ़ाते हैं। इस तरह के लोग खुद को इंटरनेट (Internet) पर ऐसे पेश करते हैं कि उनकी असली और नकली पहचान करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, हाल ही में एक ऐसे ही शख्स के बारे में खुलासा हुआ है जो कई सालों से एक खूबसूरत महिला बन अपने फॉलोअर्स (followers) बढ़ाता रहा, लेकिन असल में जब उसकी हकीकत सबके सामने आई तो वो 50 साल का व्यक्ति निकला। क्यों हैरान रह गए ना?


खुद बयां की सच्चाई

जी हां, ये बात हम नहीं बल्कि खुद उस शख्स ने बयां की है, और ऐसा करने के पीछे वजह का भी खुलासा किया है। इस शख्स की असलियत जानकर उसके फैंस हैरान रह गए और ये भी साबित कर दिया कि सच में इंटरनेट पर सब कुछ सच नहीं होता। बता दें कि, जापान में रहने वाले एक शख्स ने खुद को ट्विटर (Twitter) पर सालों तक एक 20 साल की गॉर्जियस गर्ल (Gorgeous Girl) के रूप में पेश किया जिसके बाद हजारों लोग उसे फॉलो करने लगे। हाल ही में उस शख्स ने बताया कि वो लड़की नहीं बल्कि एक 50 साल का व्यक्ति है। इस शख्स ने इंटरनेट पर खुद को एक महिला बाइकर के रूप में पेश किया।

खुलासे के बाद भी बढ़ रहे फॉलोअर्स


दरअसल, Daily Mail की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स का असली नाम जोंग्गु (Azusa Gakuyuki) है, जो सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना चाहता था, ताकि उसकी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक्स और कमेंट मिल सकें। जैसा शख्स ने सोचा ठीक वैसा ही हुआ। हर कोई महिला के रूप में जोंग्गू की खूबसूरती देख उसे फॉलो करने लग जाता था। तकनीकि की मदद से वह अपनी तस्वीरों को एक खूबसूरत गर्ल के रूप में एडिट कर पोस्ट करता और अपने फॉलोअर्स बढ़ाता रहा। इस शख्स की @azusagakuyuki नाम से ट्विटर पर प्रोफाइल है, वहीं सच्चाई सामने आने के बाद भी इनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। अब तक इस शख्स के 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। जोंग्गू ने अपने ट्विटर पेज पर आखिरी पोस्ट 10 फरवरी को पोस्ट की थी जिसमें वे महिला के रूप में दिख रहे हैं।

Tags

Next Story