OMG! ये बच्ची खेल रही थी शार्क के साथ, फिर जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी रूह

चीन से एक बहुत ही हैरतअंगेज कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक परिवार मॉल में घूमने के लिए गया था और उनके साथ उनकी एक 6 साल की बच्ची भी गई थी।
आपको बता दें उनकी बच्ची मॉल में ऑपन टॉप एक्वैरियम के पास खड़ी होती है। तभी उसके हाथ को एक शार्क चबा लिया, जिसके बाद इस बच्ची को गंभीर चोट लग गई है।
शंघाईस्ट पोस्ट के मुताबिक ये मामला 24 जुलाई को ची मेंन के गुईयांग में हुआ, जहां बच्ची खुले एक्वैरियम के पास खड़ी होकर पानी से खेल रही थी। तभी उसका हाथ को एक शार्क ने अपने मुंह में ले लिया।
चीन में रहने वाली इस बच्ची का नाम 'जिआओ ली' है। जिओ जब पानी के नीचे की तरफ देख रही थी। उसी समय शार्क आई और उसने जिओ के हाथ को चबा लिया। बच्ची के सीधे हाथ में कई फ्रैक्चर आए हैं।
डेली मेल की खबर के मुताबिक जिओ की दादी हादसे के समय उसके साथ थी और उनका कहना है कि शार्क अचानक से टैंक से बाहर आ गई थी। मॉल के अधिकारियों का कहना है कि बच्ची ने पानी के अंदर हाथ डुबोया था।
जिसकी वजह से शार्क ने उसके हाथ को काट लिया था। बताया जा रहा है कि जिओ के हाथ का इलाज मॉल ही करा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS