इस कटलफिश के शरीर में होते है एक नहीं बल्कि 3 दिल, खून का रंग भी होता है हरा और नीला

अगर आप से पूछा जाए कि क्या धरती पर रहने वाले किसी भी जीव के पास 3 दिल (3 Heart) है या खून का रंग लाल की जगह पीला या नीला है तो यह सुनकर शायद आपको हंसी आ जाये, लेकिन ऐसा सच है। यानि हम कह रहे एक कि धरती पर एक ऐसा भी जीव है कि जिसके पास तीन दिल और खून का रंग लाल की जगह हरा और निला है। जी हां यह जीव कटलफिश (Cuttlefish) यानी समुद्रीफेनी है। जो समुद्र में रहती है।
शरीर के रंग को भी बदल सकती है यह कटलफिश
दरअसल, समुद्र में पाई जाने वाली कटलफिश के शरीर में एक या दो नहीं बल्कि तीन दिल होते है। इसके खून का रंग भी हरे और निले रंग का होता है। इतना ही नहीं समुद्र में रहने वाली ये मछली (Fish) अपने शरीर का रंग भी बदल सकती है। इसकी वजह से समुद्र में इसे देख पाना बहुत ही मुश्किल होता है। वहीं खून का रंग लाल न होने की वजह भी इसके अंदर एक खास तरह का प्रोटीन होना है। जिसकी वजह से इस मछली के खून का रंग हरे और नीले रंग का होता है।
मछली के पास है तीन दिल
समुद्र में पाई जाने वाली इस कटलफिश (Cuttlefish) के शरीर में एक या दो नहीं बल्कि तीन दिल होते हैं। इस पर जब कोई हमला होता है तो यह एक गहरे रंग का धुआं छोड़ती है । जो किसी भी दुश्मन जीव के आंखों पर असर करता है और वह अंधा हो जाता है। इसके साथ ही मछली समुद्र के अंदर रहने वाले बिना रीढ़ वाले जीव जन्तुओं में सबसे बुद्धिमान जीव है। इसके पास भी ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं होती हैं। इसका शंख बाहर होने की बजाये शरीर के अंदर होता है। जिसका लाभ उठाकर यह समुद्र में आसानी से नीचे तक चली जाती है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS