यहां बनाई गई मां दुर्गा की सबसे ऊंची चॉकलेट की प्रतिमा, देख कर लोग हुए हैरान

पूरे देश में में बड़ी धूमधाम के साथ नवरात्रि का पूजन किया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान कोलकाता में दुर्गा पूजा पर एक विशेष मूर्ति को तैयार किया गया है। जिसे देख कर लोग हैरान हैं। दरअसल यहां पर दुर्गा पूजा के लिए 600 किलोग्राम चॉकलेट से 6 फीट ऊंची दुर्गा की प्रतिमा तैयार की गई है।
कोलकाता में नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजन का इंतजार भक्तगण पूरे साल करते हैं। यहां पर लाखों करोड़ों की लागत से दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए जाते हैं।
यह भी पढें- डॉक्टर हुए फेल, नहीं लगा पाए इस बच्चे के जेंडर का पता
चॉकलेट से तैयार की गई दुर्गा की प्रतिमा को दर्शन के लिए एक होटम में रखा गया है। मां दुर्गा की इस मूर्ति को तीन लोगों ने 56 घंटे में तैयार किया है। 29 सितंबर तक इस होटल में ही भक्तों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
दुर्गा की प्रतिमा को शेफ सुनील की देखरेख में तीन लोगों ने तैयार किया है। होटल की ओर से केनेथ स्कॉट ने बताया कि हमने ये मूर्ति पूरी तरह से चॉकलेट से तैयार की है।
यह भी पढें- यहां मृतक परिजनों की आत्मा की शांति के लिए जलाए जाते हैं नोट
स्कॉट ने कहा कि हम कुमारतुली के उन कलाकारों को इसका सारा श्रेय देना चाहते हैं जिन्होंने इस मूर्ति को तैयार किया है। दुर्गा की प्रतिमा को 29 सितंबर तक यानी कि महानवमी तक डिसप्ले में रखा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS