Yoga Day Video : विश्व योग दिवस पर कुत्तों और घोड़ो ने भी किया योग, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Yoga Day Video : विश्व योग दिवस पर कुत्तों और घोड़ो ने भी किया योग, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
X
Yoga Day Video : आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। देश के हर राज्य में योग मनाया जा रहा है। राजनेता, अभिनेता से लेकर देश के जवानों तक ने योग दिवस में भाग लिया और योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह है कि मानव के सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाले कुत्तों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। देश के हर राज्य में योग मनाया जा रहा है। राजनेता, अभिनेता से लेकर देश के जवानों तक ने योग दिवस में भाग लिया और योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह है कि मानव के सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाले कुत्तों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

यह कुत्ते हैं आर्मी के, जिन्हें सेना के जवानों ने ट्रेनिंग दी है। ये खास कुत्ते योग का हर आसन कर ले रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुत्तों का भी योगासन होता है जिन्हें डोगा आसन के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरूआत पहली बार साल 2002 में न्यूयार्क में की गई थी। आर्मी डॉग्स अपने ट्रेनर यानी की सेना के जवानों के साथ योग करते दिखे।

यहाँ कुछ दिलचस्प दृश्य और कुत्तों के वीडियो हैं जो सैनिकों के साथ योग का अभ्यास कर रहे हैं:

पशु प्रशिक्षण स्कूल (ATS) के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कर्मियों ने अरुणाचल प्रदेश में लोहित घाटी के नदी तट पर अपने प्रशिक्षित घोड़ों व कुत्तों के साथ योग का आसन किया। इस दौरान वीडियो में कुत्तों को अपने प्रशिक्षकों के साथ आसन करते हुए दिखाया गया है। वहीं जवान घोड़ों पर सवार होकर योग के विभिन्न आसन करते दिखे।

इसके साथ ही बीएसएफ आर्मी डॉग्स ने भी जम्मू कश्मीर में अपने ट्रेनरों के साथ योगाभ्यास किया।

बता दें कि आज योग दिवस के मौके पर भारत समेत पूरी दुनिया में योगाभ्यास किया जा रहा है। पीएम मोदी समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने देश के विभिन्न भागों में योगाभ्यास किया। पीएम मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 50 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे राष्ट्र को योग के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story