Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए शुभ तिथि और पूजा करने का महत्व
Kartik Purnima 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सारे पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन दीपदान करने की भी परंपरा है।;
Kartik Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर महीने पूर्णिमा पड़ती है। मगर कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक मास को विष्णु की उपासना के लिए अच्छा बताया गया है। आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने की भी परंपरा है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में धन की बढ़ोतरी होगी।
कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 26 नवंबर को शाम 03 बजकर 53 मिनट से शुरू हो गई थी और आज यानी 27 नवंबर को 02 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। 27 नवंबर 2023 यानी आज कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है।
चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए आज के दिन से महादेव त्रिपुरारी के नाम से भी जाना जाता है और कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु के साथ शाम के वक्त चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी नहीं होगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली
जो लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करते हैं उनका नियम कार्तिक पूर्णिमा को पूरा हो जाता है। आज के दिन सुबह श्री सत्यनारायण व्रत कथा सुनी जाती है। इसके बाद शाम को चौराहों, गलियों, पीपल के वृक्षों, तुलसी के पौधे, मंदिरों में दीपक जलाए जाते हैं और गंगा नदी में स्नान करने के साथ दीपदान करने की परंपरा है। काशी मे कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाई जाती है।
ये भी पढ़ें:- Dev Deepawali 2023: देव दीपावली आज, जानिए दीपदान करने का शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि