AIIMS Haryana Recruitment 2023: एम्स हरियाणा में नौकरी के लिए चेक करें डिटेल्स, जानें अप्लाई प्रॉसेस
AIIMS Haryana Recruitment 2023: एम्स हरियाणा में विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं और नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।;
AIIMS Haryana Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भर्ती ऑनलाइन होने वाली हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट जैसे की आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन करने की आखिरी तारीख, चयन प्रक्रिया, इत्यादि नीचे दी गई है।
AIIMS Haryana Recruitment 2023: नौकरी विवरण
आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के बाद जल्द ही ग्रुप बी और ग्रुप सी की भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा 25 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 20 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा।
AIIMS Haryana Recruitment 2023: पोस्ट डिटेल्स
एम्स भर्ती में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के रिक्त पदों पर रिक्ति की जाएगी। इन पदों में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सिक्योरिटी गार्ड, इंस्पेक्टर जीडी, साइंटिस्ट, फोटोग्राफर, वार्ड, स्टेनोग्राफर, टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, इंजिनियर, स्टोर कीपर, और प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
• ग्रुप ए भर्ती के रिक्त पद : 30
• ग्रुप बी भर्ती के रिक्त पद: 66
• ग्रुप सी भर्ती के रिक्त पद: 163
AIIMS Haryana Recruitment 2023: ELIGIBILITY CRITERIA
EDUCATION QUALIFICATION: एम्स भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी भर्ती के अनुसार अलग-अलग है। इस भर्ती के लिए 12 वीं पास, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, और पोस्ट ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
AGE LIMIT: इस भर्ती में पद के अनुसार उम्मीदवार की आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
• ग्रुप ए- अधिकतम आयु 45 वर्ष तक
• ग्रुप बी- अधिकतम आयु 30 वर्ष तक
• ग्रुप सी- अधिकतम आयु 27 वर्ष तक
APPLICATION FEES: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पद और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए 3000 रुपए।
एससी (SC)/ एसटी (ST) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2400 रूपए। बता दें कि उम्मीदवारों की फीस रिजल्ट पास होने के बाद वापिस कर दी जाएगी।
SELECTION PROCESS: इस भर्ती में चयन निम्नलिखित आधार पर होगा।
शैक्षणिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस व लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
• ग्रुप ए में चयन इंटरव्यू, कार्य अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार होगी।
• Group B और Group C में चयन CBT के अनुसार होगा।
AIIMS Haryana Recruitment 2023:
• सबसे पहले Aiims Recruitment Portal पर जाएं फिर होम पेज पर ग्रुप ए, बी और सी नोटिस देखें।
• ऑफिशियल नोटिस पढ़ें और भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर जाएं।
• न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
• आवेदन फॉर्म में अपनी मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही से भरें।
• पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एजुकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करें।
• फाइनल सबमिट करें और आवेदन शुल्क भरें।
• सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य लें।