AP ECET Answer Key 2022: एपी ईसीईटी परीक्षा की आंसर की हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
AP ECET Answer Key 2022: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर एपी ईसीईटी 2022 आंसर की जारी कर दी है।;
AP ECET Answer Key 2022: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर एपी ईसीईटी 2022 आंसर की जारी कर दी है। आंसर की के साथ एपीएससीएचई ने एपी ईसीईटी 2022 प्रश्न पत्र जारी किए हैं। एपी ईसीईटी 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से एपी ईसीईटी 2022 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एपी ईसीईटी 2022 22 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था।
एपी ईसीईटी 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
एपी ईसीईटी 2022 परीक्षा तिथि: 22 जुलाई 2022
एपी ईसीईटी 2022 आंसर की रिलीज की तारीख: 24 जुलाई 2022
आपत्तियां दर्ज करने अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2022
एपी ईसीईटी आंसर की 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
एपी ईसीईटी आंसर की 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर एपी ईसीईटी 2022 टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: अब एपी ईसीईटी आंसर की 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।