AP Inter Results 2019 : 12 अप्रैल को घोषित होगा एपी इंटर रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

AP Inter Results 2019 : आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (AP BIE) ने इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट 12 अप्रैल सुबह 11.00 बजे सुबह घोषित किया जाएगा।;

Update: 2019-04-10 18:07 GMT

AP Inter Results 2019 : आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (AP BIE) ने इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट 12 अप्रैल सुबह 11.00 बजे सुबह घोषित किया जाएगा। एपी बोर्ड ने इंटर रिजल्ट तारीख और समय को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सचिव बी उदय लक्ष्मी ने बताया है कि इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के नतीजे रूम नंबर 2019, ब्लॉक 3, आन्ध्र प्रदेश सचिवाल्य से जारी किए जाएगे। एपी इंटर रिजल्ट 2019 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर जारी किए जाएंगे। 

एपी इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद एपी एंटर परीक्षा में उपस्थित छात्र आध्र प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in  पर जाकर चेक कर पाएंगे। बता दें कि साल आन्ध्र 2018 में एपी बोर्ड ने इंटर रिजल्ट 13 अप्रैल 2019 को घोषित किया था। 

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटर प्रथम वर्ष बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी और  द्वितीय वर्ष परीक्षा 28 फरवरी से 18 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। 

एपी इंटर रिजल्ट 2019 (AP Inter Results 2019) ऐसे कर पाएंगे चेक। 

चरण 1. सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bieap.gov.in पर जाएंगे। 

चरण 2. इसके बाद Inter Results 2019 क्लिक करेंगे। 

चरण 3. फिर छात्र मांगी हुई जानकारी दर्ज कर संबिट बटन पर क्लिक करें। 

चरण 4. अंत में आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा और आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल पाएंगे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News