Arun Jaitley Education: जानें कितने पढ़े लिखे हैं अरुण जेटली
Arun Jaitley Education: पूर्व वित्त मंत्री और मोदी मंत्रिमंडल में सबसे बड़े नेता अरुण जेटली की हालत गंभीर है, अरुण जेटली दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, अरुण जेटली की शिक्षा की बात करें तो अरुण जेटली ने कॉमर्स में बीकॉम, ऑनर्स की डिग्री और दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।;
Arun Jaitley Education पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता (BJP leader) अरुण जेटली (Arun Jaitley) की हालत गंभीर है। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया। आज सुबह अरुण जेटली का हाल जानने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind), स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन एम्स पहुंचे। 66 वर्षीय नेता अरुण जेटली कुछ समय से बीमार चल रहे है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकारों में कई महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। जेटली ने कानून में एलएलबी (LLB) की डिग्री प्राप्त की थी और सुप्रीम कोर्ट से लॉ प्रैक्टिस की थी।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होनें इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ सन् 1975 में आपातकाल के दौरान आंदोलन भाग लिया। एलएलबी प्राप्त करने के बाद अरुण जेटली 1977 से देश के सर्वोच्च न्यायालय और देश के कई उच्च न्यायालयों लॉ की प्रैक्टिस की है।
अरुण जेटली शिक्षा
अरुण जेटली ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, दिल्ली से हासिल की है। उन्होनें 1973 में नई दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में बीकॉम, ऑनर्स की डिग्री ली और 1977 में दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी से एलएलबी की डिग्री पास की।
सत्तर के दशक में जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेता थे और 1974 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष बने। जेटली राज नारायण और जयप्रकाश नारायण द्वारा साल 1973 में शुरू किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन के प्रमुख नेता रहे।
1977 में कांग्रेस को हार के बाद जेटली को दिल्ली एबीवीपी का अध्यक्ष और एबीवीपी का अखिल भारतीय सचिव नियुक्त किया गया। फिर उन्हें 1980 में भाजपा की युवा शाखा का अध्यक्ष और दिल्ली इकाई का सचिव बनाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App