BSEB Results 2022: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

BSEB Results 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा।;

Update: 2022-03-15 08:30 GMT

BSEB Results 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। उम्मीदवार जो इस साल कक्षा 10, 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।

बिहार बोर्ड 10 वीं और 12 वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीएसईबी कक्षा 12 या इंटर परीक्षा की आंसर की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए 3 मार्च को जारी की गई थी, जो परीक्षा में कुल अंकों का 50% है।

Tags:    

Similar News