Bihar Board 10th Result 2021: मैट्रिक के रिजल्ट हुए घोषित, 78.17 प्रतिशत छात्र हुए सफल

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज यानी 5 अप्रैल शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस वर्ष का रिजल्ट 78.17 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।;

Update: 2021-04-05 10:35 GMT

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज यानी 5 अप्रैल शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस वर्ष का रिजल्ट 78.17 प्रतिशत रहा। पिछले साल से इस बार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में गिरावट आई है। पिछले साल रिजल्ट 80.59 रहा था। 

बिहार बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट दोपहर 3.30 बजे घोषित होंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक बेवसाइट onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.inbiharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, 2021 में मैट्रिक परीक्षा के लिए करीब 16 लाख 84 हजार 459 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 8.46 लाख लड़के और लगभग 8.38 लाख लड़कियां हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 20 जनवरी से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी। 

Bihar Board 10th Result 2021: ऐसे करें चेक

चरण 1. बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगिन करें।

चरण 4. आपका बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें। 

Tags:    

Similar News