Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित, 80.15 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 16 मार्च 2022 को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है।;
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 16 मार्च 2022 को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। सभी संबंधित उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.results.biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर करीब 3 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया।
इस साल, कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम में 13 लाख से अधिक छात्रों ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.15% है, कुल 641829 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई हैं, जिनमें से 528817 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा के लिए कुल 683920 छात्र उपस्थित हुए हैं, जिनमें से 233740 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इस साल 1325749 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 1062557 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। संगम राज ने आर्ट्स स्ट्रीम में 96,4% के साथ टॉप किया, अंकित कुमार गुप्ता ने कॉमर्स स्ट्रीम में 94.6% के साथ टॉप किया है। और सौरव कुमार ने 94.4% के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया।
साल 2021 में कक्षा 12 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.04 प्रतिशत था। कुल 80.57 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की और 75.71 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की। परिणाम 26 मार्च 2021 को घोषित किया गया था।