Bihar Police Admit Card 2021: बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
Bihar Police Fireman Admit Card 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस फायरमैन एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं।;
Bihar Police Fireman Admit Card 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस फायरमैन एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। फायरमैन पद के लिए एडमिट कार्ड सीएसबीसी की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
लिखित परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और चरण 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड 15 मार्च 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
बिहार पुलिस फायरमैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
बिहार पुलिस फायरमैन एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सीएसबीसी की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध सीएसबीसी बिहार पुलिस फायरमैन एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार जिन उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होगी, वे 24 मार्च से 25 मार्च 2022 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीएसबीसी के कार्यालय में जा सकते हैं।