BPSC 67th Admit Card 2022: बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
BPSC 67th Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 अप्रैल को 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए है।;
BPSC 67th Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 अप्रैल को 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने 67वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आज अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगा। बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 8 मई 2022 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें
चरण 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।
बीपीएससी 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर से 19 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान कुल 726 रिक्तियों को भरेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के कुल 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए लगभग 6.30 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।