BPSC Calendar 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, जानें कितने पदों पर निकली भर्तियां
बिहार के युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से अब वार्षिक भर्ती कैलेंडर 2023 भी जारी कर दिया है। जानें कितनी पदों पर निकली भर्ती...;
BPSC Calendar 2023: बिहार के युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से अब वार्षिक कैलेंडर 2023 भी जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, बिहार में इस साल 45 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन सभी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार BPSC के आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैलेंडर चेक करने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन को फॉलो करें।
BPSC Exam Calendar 2023
- BPSC की कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले बीपीएससी के आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों को जाना होगा।
- वेबसाइट का खोलने के बाद होमपेज पर BPSC Exam 2023 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को Download Calendar 2023 पर क्लिक करना होगा।
- इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इस कैलेंडर में अपने पसंद की वैकेंसी डिटेल्स को देख सकते हैं।
कितने पदों पर की जाएंगी भर्तियां
बीपीएससी कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बिहार में विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। इस बार इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 45,892 खाली पद भर जाएंगे। इस भर्ती में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर अन्य पद भरे जाएंगे। इस कैलेंडर में वैकेंसी की डिटेल्स की जानकारी दी गई है। इसमें पदों का नाम, वैकेंसी की संख्या, प्रीलिम्स परीक्षा की डेट, मेन्स परीक्षा की तारीख, इंटरव्यू डेट और फाइनल रिजल्ट की तारीखों के बारे में भी पूरी विस्तार से जानकारी दी गई है।