BSEB 10th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

BSEB 10th Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।;

Update: 2022-01-08 11:20 GMT

BSEB 10th Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार बीएसईबी कक्षा 10 के एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। बिहार कक्षा 10 के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली है। इसके अलावा बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड 2022 थ्यौरी परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।

बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बिहार बोर्ड मैटिक एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. बीएसईबी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर लॉग ऑन करें।

चरण 2. होमपेज पर, "एडमिट कार्ड देखें/प्रिंट करें" पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद वार्षिक परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. अपना बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आपका बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगी।

चरण 6. इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Tags:    

Similar News