BSEB 10th Compartment Admit Card 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

BSEB 10th Compartment Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 22 अप्रैल 2022 को बीएसईबी कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा।;

Update: 2022-04-22 05:04 GMT

BSEB 10th Compartment Admit Card 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 22 अप्रैल 2022 को बीएसईबी कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। कक्षा 10 के लिए बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट सह विशेष परीक्षा एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।

कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा 5 मई से शुरू होगी और 9 मई, 2022 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम 4.30 बजे तक। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

बीएसईबी 10वीं कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड  2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट-secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध बीएसईबी कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बोर्ड ने कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उम्मीदवार बीएसईबी से 0612- 2232074, 2232257 और 2232239 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News