BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जारी किए जाएंगे।;
BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जारी किए जाएंगे। छात्र बीएसईबी कक्षा 12 के एडमिट कार्ड 2022 को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं 2022: परीक्षा विवरण
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार बोर्ड 1 से 14 फरवरी 2022 तक कक्षा 12 या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउलनोड
चरण 1. बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 6. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबंधित अधिक जानकारी और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें