BSEB Board Exam 2022: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट हुई जारी
BSEB Board Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।;
BSEB Board Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा यानी कक्षा 10 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी, और इंटर-परीक्षा यानी कक्षा 12 1 फरवरी से शुरू होगी।
शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 10 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022 के बीच पूरी की जाएंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 24 फरवरी 2022 को समाप्त होगी और इंटर परीक्षा 14 फरवरी 2022 को समाप्त होगी।
बिहार बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी और उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 15 मिनट के अतिरिक्त समय में छात्र पेपर पढ़ और विश्लेषण कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।